मिस्टर बिष्ट 2012 में 13 वर्षों की आयु में यूट्यूब पर वीडियो बनाकर पोस्ट करना प्रारंभ किया था। 2017 में उनके यूट्यूब पर "काउंटिंग टू 100,000" वीडियो कुछ ही दिनों में 10000 व्यू चल गया। इसके पश्चात बहुत लोकप्रिय हुआ। उसके बाद उनके अधिकांश वीडियो को करोड़ों में दृश्य संख्या मिल रही है। समय के साथ, उनकी सामग्री की शैली में चुनौती और दान जैसे विषय भी शामिल करने से विविधता आ गयी। इस विविधता में हज़ारों डॉलर का इनाम, कठिन कार्यों या उत्तरजीविता की चुनौतियों वाले वीडियो और मूल वीलॉग शामिल थे। एक बार जब उनका चैनल शुरू हो गया, तो डॉनल्डसन ने बढ़ते ब्राण्ड को चलाने में सहायता करने हेतु अपने बाल्यकाल के कई मित्रों को काम पर रखा। 2022 तक, मिस्टर बीस्ट टीम 30 लोगों से बनी है।
- Who are the most famous YouTuber?
MrBeast यूट्यूब एल्गॉरिदम से खेलने लगे ं:-
2017 के बाद से ‘MrBeast’ यूट्यूब एल्गॉरिदम का खेल समझ गए या कहें कि वो एल्गॉरिदम से खेलने लगे । स्टंट्स, सर्वाइवल चैलेंजेज़, व्लॉग्स, महंगी जगहों पर रुकना और एक्सपीरियंस करना, गेम्स को रियल लाइफ सेट बनाकर खेलना आदि इन सब के वीडियोज़ बनाने शुरू कर दिए। एक वीडियो तो ऐसा भी बनाया, जिसमें वो सांपों से भरे बाथटब में बैठे थे। वीडियो में लोगों को चैलेंज भी किया कि वो भी ऐसा कर के दिखाएं।
जिमी Squid Game को रियल लाइफ सेट बनाकर भी खेले। इस वीडियो को अब तक 56 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ये उनके चैनल का अब तक का मोस्ट वॉच्ड वीडियो है, जो काफी पॉपुलर हुआ। एक और वीडियो बनाया, जिसमें वो लोगों को जॉब छोड़ने पर 1 लाख डॉलर (लगभग 83 लाख रुपए) दे रहे हैं।
What is MrBeast worth?
MrBeast’ हर महीने 25 से 41 करोड़ रुपए के बीच कमाई करते हैं। इस कमाई में यूट्यूब सहित ऐड और पेड स्पॉन्सर्स से की गई कमाई भी शामिल है। इसके अलावा वो चैरिटी के कई काम भी करते हैं। जनवरी 2023 में “1,000 blind people see for the first time,” नाम का एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वो डॉक्टर्स से घिरे थे और उन्होंने 1000 लोगों की आंख की रौशनी ठीक करने का दावा कर रहे हैं।
- Related Post...
0 टिप्पणियाँ