BARAT BAND LIVE:किसानों का भारी बिरोध प्रदर्शन से भारत सरकार हुई चित
भारत में किसानों का विरोध आज पहली बार नहीं है बल्कि इससे पहले 2020 में भी भारत सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के समय भी देखने को मिला था। तीन कृषि कानूनों में पहला था- कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) अधिनियम -2020, दूसरा कानून था- कृषक (सशक्तीकरण व संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार अधिनियम 2020 और तीसरा कानून था- आवश्यक वस्तुएं संशोधन अधिनियम 2020।
भारत सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानून के खिलाफ किसान और उनकी यूनियनों ने फिर से आंदोलन खड़ा किया है। किसानों का दावा है कि कानून उनके हितों को लागू होने के बाद नुकसान पहुंचाएंगे और बड़े-बड़े उद्योगपतियों, पूंजीपतियों तथा बड़े निगमन को लाभ पहुंचाएंगे। जबकि भारत सरकार यह तर्क दे रही है की हम कानून में सुधार करेंगे और ज्यादा से ज्यादा कृषि क्षेत्र में किसानों को लाभ पहुंचाएंगे।
16 फरवरी 2024 को भारत बंद किसान सघों द्वारा आहूत एक राष्ट्रव्यापी हड़ताल है तथा विभिन्न विपक्षी दलों और नागरिक समाज समूह द्वारा इसको समर्थन मिल रहा है। हड़ताल सुबह 6:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहने का अनुमान है और इसका उद्देश्य बस इतना ही है कि सरकार पर किसानों की मांगों को पूरा करने के लिए दबाव डाला जाए ताकि न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानून की गारंटी एवं हिंसा पीड़ित लोगों को न्याय मिले और साथ ही साथ बिजली संशोधन विधेयक को भी रद्द किया जाए।
भारत बंद होने से विभिन्न क्षेत्रों पर इसका असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। जिसमें परिवहन, कृषि गतिविधियों और ग्रामीण रोजगार योजनाओं सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रों में संभावित व्यवधान होना शामिल है। इतना ही नहीं किसानों ने यह अभी कहां है कि दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक देश भर में मुख्य सड़कों पर चक्का जाम में भी शामिल रहेंगे।
इन सब के बावजूद सरकारी कार्यालय, बैंक और स्कूल सामान्य रूप से काम करते रहेंगे लेकिन दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव और गाजियाबाद सहित इन सभी की सीमाओं पर प्रतिबंधों और जांच के कारण लोगों को परिवहन संबंधित कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
भारत बंद का ऐलान किसान एवं किसान संगठनों ने सरकार से त्रिपक्षीय वार्ता के बाद यह फैसला लिया है। हम यह बता दे कि किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच तीसरी दूर की वार्ता समाप्त होने के बाद यह फैसला किया है। बैठक का अगला दौरा रविवार शाम 6:00 बजे निर्धारित किया गया है।
- मुझे बेहद सुखद अनुभूति हो रही है कि आप मेरे द्वारा लिखे गए इस लेख को पढ़कर जानकारी हासिल कर रहे हैं और अपने नॉलेज को बढ़ा रहे हैं। इस वेबसाइट पर विजिट करने के लिए आपको ढेर सारी शुभकामनाएं, आपका दिन मंगलमय हो 🙏🙏.
- यहां प्रस्तुत लेख में यदि किसी प्रकार की कमी महसूस हो तो आप मुझे निसमकोच मेल कर सकते हैं। तथा अपना सुझाव दे सकते हैं। इसके लिए मैं आपका आभारी रहूंगा।
0 टिप्पणियाँ